विधायक चेतन पटेल के प्रयास से पीपल्दा के किसानों की जीत, मुहाजा को मिली मंजूरी

पीपल्दा : पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय विधायक चेतन पटेल के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार किसानों की मुहाजा संबंधी मांग पूरी हो गई है। मुहाजा को मंजूरी मिलने से पूरे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

किसान लंबे समय से मुहाजा को लेकर परेशान थे। विधायक चेतन पटेल ने किसानों की इस समस्या को विधानसभा से लेकर सरकार तक पुरजोर तरीके से उठाया। कई बार अधिकारियों के साथ बैठक कर मुद्दे के जल्द निस्तारण की मांग की।

विधायक के प्रयास रंग लाए 

किसानों ने विधायक चेतन पटेल का आभार जताया और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। किसानों ने कहा कि विधायक ने किसान हित में जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया।

पीपल्दा में मुहाजा मंजूर होने पर विधायक चेतन पटेल का आभार जताते किसान।

संवाददाता : आकाश बैरवा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.