इटावा क्षेत्र में लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, बरगद की छांव बनी सहारा
ढिपरी चम्बल : इटावा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। आसपास के क्षेत्र में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान पड़ी हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। लू लगने से कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।
ऐसी भीषण गर्मी में इटावा क्षेत्र के बस स्टॉप और चौराहों पर खड़े बरगद के पेड़ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। लोग बरगद की घनी छांव में बैठकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि 44 डिग्री तापमान में बरगद का साया ही असली एसी है।
चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलें, अधिक पानी पिएं और सिर ढककर रखें। प्रशासन ने भी अपील की है कि गर्मी में सतर्क रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
संवाददाता : आकाश बैरवा

No Previous Comments found.