कुर्बानी,दुआ और भाईचारे के साथ मनाया त्योहार

इटावा - ढिपरी और चम्बल क्षेत्र में बकरा ईद बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद मुबारक बाद दी। इमरान भाई,सलमान खान,सलीम खान और सदाम खान सहित स्थानीय लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी की गई और मांस को गरीबों,रिश्तेदारों और पड़ोसियों में बांटा गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।ढिपरी में बकरा ईद पर नमाज के बाद गले मिलते लोग

संवाददाता : आकाश बैरवा  

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.