112 पुलिस की गाड़ी देखकर फोर व्हीलर छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से मिली 35 पेटी शराब
कुंडम - कुंडेश्वर धाम कुंडम के समीप रात्रि के समय 112 पुलिस की गाड़ी को देखकर एक फोर व्हीलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में लेकर कुंडम थाना पहुंचाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में शराब रखी मिली। पुलिस के अनुसार वाहन से 35 पेटी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्टर - सचिन झरिया
No Previous Comments found.