सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एसपी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत रहा परिणाम

कुशीनगर : सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एसपी पब्लिक स्कूल, गुरवलिया बाजार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में आराध्या सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रुद्र प्रताप सिंह ने 92.8 प्रतिशत, अनामिका गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत, वर्षा यादव ने 91.4 प्रतिशत तथा रमन कुमार ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के निदेशक विशाल पाठक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें और भविष्य में भी विद्यालय व समाज का नाम रोशन करें।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.