कम्प्यूटर ऑपरेटर पर लगे अन्त्योदय कार्ड में धनउगाही का आरोप, हुई हटाने की मांग

कुशीनगर - दुदही विकासखंड के मंझरिया निवासी एक महिला ने 15 वर्षों से कार्यरत जनपद के तमकुहीराज तहसील में आपूर्ति विभाग के प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर पर अन्त्योदय कार्ड बनाने में धनउगाही का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को एक शिकायती पत्र दी है। शिकायतकर्ता इसरावती देवी पत्नी गणेश प्रसाद ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा को सौंपे पत्र में बताया कि उसकी आर्थिक खराब है तथा वह भूमिहीन है। ग्राम पंचायत द्वारा अन्त्योदय कार्ड हेतु किये गए प्रस्ताव को मैं 17 जुलाई को आपूर्ति कार्यालय में  जमा करने गयी तो 15 वर्षों से कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलेश यादव ने पाँच हजार रुपये  मांगे। कहा कि नहीं देने पर कोई काम नहीं होगा। इसरावती देवी ने बताया कि ऑपरेटर कमलेश यादव को हटाने व उसके खिलाफ जाँच कराकर कार्यवाही तथा अन्त्योदय कार्ड जारी करने के लिए पत्र देकर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज से मांग की हूँ।

रिपोर्टर - मनोज कुमार
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.