एसआईआर की समीक्षा बैठक सम्पन्न, बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश
कुशीनगर : जिले के विकास खंड रामकोला स्थित सभागार में एसआईआर (Special Intensive Revision) के अंतर्गत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें फॉर्म-6 (नया मतदाता पंजीकरण), फॉर्म-7 (नाम विलोपन), फॉर्म-8 (नाम/विवरण संशोधन) तथा फॉर्म-6A (विदेश में निवास करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पंजीकरण) पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। बताया गया कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 को समाप्त होने जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, राजन चौबे, सिंटू सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सत्यनारायण


No Previous Comments found.