जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई
ललितपुर - जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुलाकर जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सभी चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले एमओआईसी एवं चिकित्सकों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने एवं बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विकासखण्ड स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर एएनएम को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले बार, बिरधा एवं जखौरा के आरसीएच ऑपरेटरों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि सुधार न होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ. गजेन्द्र सिंह, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना, World Health Organization (डब्ल्यूएचओ) से सुमित बघेल, डीएमसी समा परवीन सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विकास सोनी ब्यूरो चीफ


No Previous Comments found.