महरौनी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती

महरौनी :  भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर महरौनी नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में निशांत जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुखदयाल अहिरवार शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन नगर महासचिव महेंद्र झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ओमकार प्रसाद, संजू वर्मा (जिलाध्यक्ष SC/ST प्रकोष्ठ), सरफराज अली एडवोकेट, कालका प्रसाद यादव, केहर सिंह खंगार, राहुल प्रजापति, हरगोविंद कुशवाहा, ओम प्रकाश नामदेव, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, नसीम मंसूरी, अरविंद वर्मा, हर चरण, रितेश साहू, विजय कुमार, नईम बेग, बृजेश साहू, संजय पटेल, बुधनी, नीरज साहू, जाकिर खान, अमन अहिरवार, समीर बाल्मिक, जितेंद्र नामदेव, धनीराम सेन, मल्लू, रयान, राजेश रैकवार, अनिल नामदेव, पुष्पेंद्र चौधरी, बृजेंद्र यादव, प्रशांत यादव, साहिल खान, जाहिद, अर्जुन अहिरवार, सुरेश साहू, हरि नामदेव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : ऋषि तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.