बिरधा में धार्मिक आचरण की विशुद्धि हेतु पाठशाला का शुभारंभ
ललितपुर : आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य गुरुदेव मुनि पुंगव निर्यापक श्री सुधासागर जी महाराज जी के परम आशीर्वाद से सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान द्वारा नारी पुरुषों बच्चों के धार्मिक ज्ञान वर्धन बढ़ाने हेतु 26मई से2 जून तक विगत वर्ष की भांति आयोजित पाठशाला का शुभारंभ हुआ, इस अवसर सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान जयपुर (राज.) के शास्त्री द्रय द्वारा मंगलाचरण व मंत्रों के बीच मंगल कलश स्थापना एवं पाठशाला बैनर का लोकार्पण जैन समाज के उपस्थित समाज श्रेष्ठियों व जैन महिला मंडल द्वारा किया गया, इस अवसर पर सांगानेर शिक्षण शिविर संस्थान जयपुर से पधारे शास्त्री द्रय का सम्मान तिलक व पगड़ी माला पहिनाकर किया, इस मौके पर शास्त्री रिषभ भैया व अतिशय भैया जी ने आज के बिगड़ते परिवेश में पाठशाला लगाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवारों के लिए धार्मिक आचरण शुद्ध रखने को मुख्य जरूरत बताया, इस अवसर पर स्थानीय शिक्षण शिविर संयोजक संजय जैन मोदी ने जैन समाज बिरधा के बच्चों युवाओं नर नारियों से तीन सत्र में लगने वाली धार्मिक क्लासों में सभी से भाग लेने की अपील करते बढ़ते ज्ञानार्जन से पुण्यार्जन करने का आह्वान किया,इस मौके पर शिविर संयोजक संजय जैन मोदी, संयम जैन,अशोक जैन मोदी, कैलाश चंद जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, राजकुमार सिंघई,पीयूष जैन, समय जैन,विजय जैन, संदेश जैन,शैलेश जैन,वैराग्य जैन, नैतिक, एवं जैन महिला मंडल की सदस्य लक्ष्मी देवी,भागवती जैन,सुनीता जैन, मीना जैन,वर्षा मोदी, अनिता जैन,भारती जैन, खुशबू जैन, आदि ने पुण्यार्जन किया-
रिपोर्टर : जितेन्द्र सिंह पवाँर

No Previous Comments found.