एयरटेल के महंगे रिचार्ज एवं धीमी इंटरनेट व्यवस्था से आम लोग परेशान

मधुबन : एक तरफ निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ा कर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया तो दूसरी ओर इसके धीमी इन्टरनेट के के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ाया है।वहीं टावरों के रखरखाव में भारी लापरवाही देखी जा रही है। मधुबन प्रखंड के कई गांवों में टावर परिसर झाड़-झंखाड़ और कचरे के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के दुलमा, गड़हिया, बांकी टीकम, माधोपुर, डीहुटोला, हरि नारायणपुर, कृष्णा नगर, मधुबन बाजार के टावर वन एवं टावर टू सहित दर्जन भर से अधिक टावरों के कैंपस में घनी झाड़ियां उग आई हैं। टावर की चारदीवारी टूटी हुई है और परिसर में कचरा फैला है। विषैले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।रखरखाव नहीं होने से नेटवर्क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महंगे रिचार्ज के बावजूद कॉल ड्रॉप और इंटरनेट की धीमी गति आम बात हो गई है। झाड़ जाखड़ के कारण उसमें विषैलिय जीव का वास हो गया है जिससे अगल-बगल के लोगों को जीवन का खतरा मडलाने लगा है।

इधर बीएसएनएल टावर की स्थिति और भी बदतर है। प्रखंड के आईटी भवन के समीप लगा बीएसएनएल टावर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिससे सरकारी नेटवर्क सेवा भी ठप है।कृष्णा नगर पंचायत के चंदन कुमार,संजय मुखिया, उमेश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी और जिला प्रशासन से टावर परिसरों की साफ-सफाई, चारदीवारी की मरम्मत और नियमित मेंटेनेंस की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.