विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता
लातेहार : चंदवा रांची से दिल्ली जा रहे विमान हादसे में मृतक के परिजनों से आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार चंदवा प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ सहायता मिल सके। इस दुखद घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से विस्तार से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके साथ खड़ी है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के संज्ञान में रखा है।
मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि घटना की जांच के लिए कमेटी कार्य कर रही है तथा जल्द ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती है और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, अश्विनी मिश्रा, सरफराज आलम, मनीष कुमार उर्फ चांदो, राजेंद्र भगत, पवन गुप्ता, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, रिंकू कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, कृपाचार्य सिंह उर्फ दारा, चांद खान एवं डॉ. सम्स राजा, बबलू राही, सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पुनः शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पार्टी हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.