बालूमाथ के एक जमीन छेड़छाड़ के मामले में पूर्व सीआई पर विभागीय कार्रवाई, अनिवार्य रूप से किया गया सेवानिवृत्ति

बालूमाथ : बालूमाथ के पूर्व सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज पर बालूमाथ अंचल के हल्का नंबर 5 के बालू ग्राम में खाता नंबर 279 प्लॉट संख्या 4345, 4357, 4397, 4450, 4451, 445, 4458, 4481 में रकबा कुल 5.31 एकड़ रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के आरोप में विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य उसे सेवानिवृत्ति कर दिया गया। ज्ञात हो कि उक्त जमीन में ऑनलाइन बढ़न महतो समेत कई लोगों के नाम पर दर्ज है। उक्त जमीन को बालेश्वर महतो द्वारा सीएस से आरएस करने के लिए आवेदन दिया गया था। इसी क्रम में तत्कालीन सीआई सत्यम भारद्वाज ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मनोज बेक से जबरन रजिस्टर टू लेकर छेड़छाड़ कर दिया। जिसकी शिकायत बढ़न महतो के पोतों ने आरोप लगाया था कि मेरा रैयती जमीन को दूसरे के नाम पर करने की कोशिश की जा रही है। मामला फसते देख राजस्व कर्मचारी मनोज बेक द्वारा तत्कालीन  अंचल अधिकारी आफताब आलम को लिखित आवेदन देकर सत्यम भारद्वाज पर जबरन रजिस्टर टू लेकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। अंचल अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई हेतु उपयुक्त लातेहार को जांच हेतु अनुसंशा कर दिया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे सरकार द्वारा स्वच्छ रूप से जांच करने का अनुशंसा के बाद लगभग 5 वर्ष बाद जांच में सत्यम भारद्वाज दोषी पाए जाने के बाद उसे विभागीय कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि कुमार सत्यम वर्तमान में गोविंदपुर के सीआई पद पर कार्यरत थे। विभाग द्वारा 5 वर्ष बाद अंचल के सीआई पर इस तरह का बड़ी कार्रवाई किए जाने से बालूमाथ अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। इस संबंध में बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि मुझे पूरी जानकारी नहीं है पुराने मामले में कार्रवाई की गई होगी मैं पता करता हूं।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.