बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय में बालूमाथ, बारियातु और हेरहंज प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने किया। कार्यक्रम में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को एसआईआर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, नेशनल हाउस नंबर, एएसडीडी तथा मैपिंग कार्य के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान निर्वाचन कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कर्मियों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और उपस्थित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से संवाद किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों की सराहना करते हुए सभी को आपसी समन्वय के साथ सही एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम में बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव, हेरहंज बीडीओ अमित कुमार, अतहर रजा, मनोज कुमार, चंदन कुमार पांडेय समेत तीनों प्रखंडों के कर्मी उपस्थित थे। 

 रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.