मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार सहीत दो घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर ओल्हेपाट ग्राम के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओल्हेपाट निवासी दशरथ तूरी 55 वर्ष पिता बासदेव तूरी, साइकिल से किसी निजी कार्य से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरा गांव निवासी उषा कुमारी 20 वर्ष पिता चरकू गंझू, परीक्षा देकर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। ओल्हेपाट के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.