बालूमाथ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, राज्यसभा सांसद बनने पर बैद्यनाथ राम को दी बधाई

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद बनने पर बैद्यनाथ राम की जीत की खुशी में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई देते हुए उनकी जीत को झारखंड की जनता की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर जश्न मनाया।इस अवसर पर राजू गंझु, सिकंदर उरांव, मुकेश उरांव, संदीप उरांव, रामलाल उरांव, ईश्वर उरांव, जमाल अंसारी, साबिर अंसारी, सुरेंद्र गंझु, कपिल उरांव, संजय गंझु, बाबूलाल गंझु, केवल उरांव एवं अबुल नेता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.