बिजली करंट की चपेट में आने से दो दुधारू गायों की मौत
बालूमाथ : प्रखंड मुख्यालय स्थित गेरवाटांड ग्राम में किसान बालो साव की दो दुधारू गायों की एलटी बिजली लाईन में अर्थिंग होने से फैले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलटी बिजली तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों गायों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों गायें दुधारू थीं, जिससे पशुपालक बालो साव को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
घटना के बाद बालो साव ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.