रैयती जमीन विवाद में जबरन घर ध्वस्त करने का आरोप,पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा गांव में रैयती जमीन में बने घर को जबरन तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है ।पीड़ित बिंदेश्वर साव, पिता फागुन साव, ग्राम सेरेगड़ा, बालूमाथ निवासी ने बालूमाथ थाना को आवेदन देकर कहा है की उसकी रैयती जमीन पर जबरन जेसीबी मशीन चलाकर घर को गांव के पिंटू यादव द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार उसका रैयती जमीन खाता संख्या 154, प्लॉट संख्या 677–678 है। हाल सर्वे में यह जमीन मेधना भुइयां एवं खेदना भुइयां के नाम से दर्ज होकर खाता संख्या 311/49 एवं प्लॉट संख्या 1511–1512 बन गई है। जिसको लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बिंदेश्वर साव ने बताया कि इसी विवादित जमीन को लेकर पिंटू यादव यह दावा करता है कि उसने मेधना भुइयां से दो डिसमिल जमीन खरीदी है और आए दिन घर तोड़ने की धमकी देता रहता था।बीते सोमवार को पिंटू यादव ने जबरन अपना जेसीबी मशीन लगाकर घर को ध्वस्त कर दिया। जिससे घर में रखी संपत्ति को भी भारी क्षति पहुंचा। बिंदेश्वर साव ने बताया कि जब घर को तोड़ने से रोकने का प्रयास किया तो पिंटू यादव ने उसके साथ  मारपीट किया ।वही

घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। बिंदेश्वर साव ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.