शराब के नशे में युवक ने ब्लेड से गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, रिम्स रेफर

बालूमाथ-  एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलसू गांव में रविवार को एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला तथा पेट काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश भुइँया 30 वर्ष पिता बौधा भुइँया,ग्राम कटिया, थाना लावालौंग, जिला चतरा निवासी, अपने ससुराल इंदुआ बरियातू आया हुआ था। बताया जाता है कि वह फूलसू गांव में जमकर शराब का सेवन कर लिया था। इसी दौरान उसने नशे की हालत में ब्लेड से अपना गला तथा पेट काट लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ पहुंचाया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

संवाददाता - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.