बालूमाथ में कल लगेगा यूडीआईडी कार्ड बनाने का विशेष कैम्प
लातेहार - बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में कल दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में दिव्यांगजनों की जांच कर उनका यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कैम्प में मुख्य रूप से सदर अस्पताल लातेहार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिओम प्रसाद उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में बालूमाथ चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार ने आयोजित कैम्प में दिव्यांगजनों से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचकर इस कैम्प का लाभ उठाएं। उन्होंने आगे बताया कि यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। वही आयोजित कैंप में ईएनटी संबंधित लाभ को का सूचीबद्ध करना है।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.