बालूमाथ सीएचसी के ट्रॉमा सेंटर में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित
बालूमाथ : बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ट्रॉमा सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कई दिव्यांगजनों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 19 लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहूलियत होती है।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की जांच की। इसमें डॉ. हरिओम प्रसाद (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. पवन कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रवण कुमार महतो (मानसिक रोग विशेषज्ञ), सोनाली मंजू सिंकू (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) सहित पंकज दास, राजदेव मेहता और मो. गालिब मौजूद रहे। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दिव्यांगजनों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.