बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर ट्रेलर की टक्कर से टेम्पू सवार दो छात्र घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टेम्पू को टक्कर मार दी, जिससे टेम्पू में सवार दो छात्र घायल हो गए।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार (13 वर्ष) पिता कंचन भुईया तथा रामनाथ यादव (14 वर्ष) पिता शिवकुमार यादव, दोनों ग्राम मुरपा थाना बालूमाथ के निवासी दोनों छात्र बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर टेंपो से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान बसिया ओवरब्रिज के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेम्पू में सवार दोनों छात्र घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।फिलहाल दोनों छात्रों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.