बालूमाथ में ट्रक ने टेम्पू को मारी टक्कर,सगी बहन घायल

बालूमाथ : बालूमाथ रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पू में सवार दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान आयुषी कुमारी, 17 वर्ष एवं अंशु कुमारी, 22 वर्ष दोनों पिता अर्जुन तुरी, ग्राम चेताग थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें टेम्पू में सवार होकर बालूमाथ से चंदवा जा रही थीं। इसी दौरान मुरपा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पू को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों सगी बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.