पेपर लीक पर भड़की भाजपा,CM का पुतला दहन—हरिकृष्ण सिंह बोले, “युवाओं का भविष्य नीलाम”

लातेहार - झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने किया। वहीं मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “हेमंत सरकार में नियुक्तियां नहीं,बल्कि पेपर बिक रहे हैं। ”महेश सिंह,पंकज सिंह,अमलेश कुमार सिंह,छोटू राजा,परशुराम लोहार,शीला देवी,आशा देवी,गोविंद प्रसाद,ध्रुव कुमार पांडे, पिंटू कुमार रजक,अमरजीत सिंह,गौरव दास,राजीव रंजन पांडेय,उषा देवी,अश्विनी सिंह,सुमंत कुमार,सतनारायण प्रसाद, अजय तिवारी, रितेश सौन्दिक,अनिल सिंह,रघुवीर यादव,बबन पासवान,सुभाष सिंह,सोनू सिंह,प्रमोद प्रसाद,आनंद सिंह सुमित समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि झारखंड की पहचान अब “पेपर लीक प्रदेश” बनती जा रही है और जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल इस प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करती है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.