आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास पार्सल वाहन की हाईवा से, बालबाल बचे चालक व उपचालक

लातेहार : बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-चतरा मुख्य पथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप गुरुवार देर रात दो वाहनों कि टक्कर में पार्सल वाहन बीआर 25जीए, 5198 अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक व उप चालक  बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, पार्सल वाहन मुजफ्फरपुर से बारियातू के रास्ते रांची जा रही थी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप एनएच 22 पर विपरित दिशा से आ रही कोयला लदा हाईवा वाहन जेएच 02 बीयू 6125 से टक्कर हो गई। इस घटना मे पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। टक्कर इतनी जोर थी कि आस-पास के लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.