कारीमाटी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन सम्पन्न

बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत अंतर्गत कारीमाटी गांव में जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला अध्यक्ष सह पुरोहित लवकुमार तिवारी ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन कराया और ध्वज फहराया।

आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ 23 से 25 मई तक आयोजित होगा। 23 मई को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वानों द्वारा प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 24 और 25 मई को हवन, यज्ञ सहित विभिन्न संस्कार जैसे दीक्षा, विद्यारंभ और मुंडन नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे।समिति ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य मानव में सद्गुणों का विकास करना और समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना है।कार्यक्रम में सुनील यादव, इंद्रदेव यादव, भुनेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, बासुदेव यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.