आदिवासी व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
बालूमाथ : सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर ने हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुई घटनाओं पर चिंता जताते हुए आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताजा घटनाएं कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के साथ कथित मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है।जुनैद अनवर ने हाल में सामने आए एक अन्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ उसकी पहचान के आधार पर हिंसा अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि लोगों का भरोसा बना रहे।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की कि इन घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही संसद से भी अपील की कि भीड़ हिंसा जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानून लागू किए जाएं।उन्होंने कहा कि देश में शांति, भाईचारा और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.