ओकेया में श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत अंतर्गत ओकेया गांव में प्रस्तावित श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में कुलेश्वर राणा एवं उनकी पत्नी नीलम देवी तथा मनी राणा एवं उनकी पत्नी राजमतिया देवी ने भाग लिया। वही पूजा-अर्चना पंडित चिंतामणि पाठक के सानिध्य में संपन्न कराई गई। मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री पंचमुखी मंदिर का निर्माण भव्य और आकर्षक ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए लोग तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, समाजसेवी मनोज पाठक, गुड्डू मिश्रा, मनीष साव, कृष्णा यादव, महेश भुईया, फुलेश्वर ठाकुर, संतोष राणा, मुखलाल साव, महेश राणा, नीतू देवी, गुनेसवर राणा, उधो प्रजापति, सिकंदर राणा, प्रभात पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र यादव, अनिल पाठक, सत्यदेव पाठक, राजकिशोर साहू, विपिन यादव, बृजेश यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.