बोलेरो की टक्कर से दो बाईक सवार घायल,एक रिम्स रेफर

लातेहार - बालूमाथ-मनिका-हेरहंज मुख्य पथ बंदुआ मोड़ के समीप अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गणेश भुइयां 20 वर्ष पिता बालमुकुंद भुइयां ग्राम चुकु हेरहंज निवासी तथा धर्मेंद्र भुइयां 35 वर्ष पिता बालदेव भुइयां ग्राम मनिका निवासी के रूप में हुई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र भुइयां अपने ससुराल चुकु हेरहंज आया हुआ था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को विश्वनाथ उरांव (मुखिया पति, हेरहंज) द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक चंदन कुमार एवं मोहम्मद मजहर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही धर्मेंद्र भुइयां की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.