महंगाई के खिलाफ जेएमएम का धरना 7 मई को,कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
लातेहार - झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 7 मई 2026 को जिला मुख्यालय लातेहार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
इस संबंध में जारी कार्यालय से विज्ञप्ति जारी किया गया है जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ साहदेव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी के जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि केंद्र सरकार के कथित गलत निर्णयों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सभी केंद्रीय समिति के सदस्यों, जिला समिति,प्रखंड एवं नगर पंचायत स्तर के पदाधिकारियों,अध्यक्ष,सचिव और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। धरना के माध्यम से पार्टी महंगाई के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगी।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.