कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्यों में बृद्धि के खिलाफ JMM का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

लातेहार : जिला में गुरुवार को लातेहार के ज़िला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के मार्गदर्शन में केंद्र द्वारा निर्देशित धरना का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया जिसमें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाई गई और प्रदर्शन किया गया।जिला व्यवहार न्यायालय गेट के समीप आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। धरना में शामिल जेएमएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान देश की इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए राष्ट्रपति से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की।धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के मूल्य में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि से होटल व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों, सामाजिक आयोजनों एवं विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन संचालन पर भारी असर पड़ रहा है।जेएमएम नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तुरंत बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले तथा कमर्शियल सिलेंडरों पर सब्सिडी लागू करे। साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों, विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिले के होटल एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराने हेतु एजेंसियों को निर्देशित किया जाए। इसके अलावा गैस एजेंसियों एवं आम उपभोक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने तथा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी समिति बनाने की मांग भी उठाई गई। छोटे व्यवसायियों की रोज़ी रोटी पर प्रशंनचिह्न खड़ा करती चाहती है भाजपा।: झामुमो के लातेहार ज़िला सचिव बुद्धेश्वर उराव झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा की नीतियां छोटे व्यवसायियों और गरीब दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से छोटे व्यापारियों की कमर टूट गई है। बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि छोटे कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो जनता की आवाज़ बनकर छोटे व्यवसायियों के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। भाजपा की विदेश नीति की असफलता है केंद्र सरकार का एलपीजी के मूल्यों पर निमंत्रण नहीं रख पाना : ज़िला उपाध्यक्ष समसूल होडा उन्होंने कहा कि देश में केंद्र सरकार के द्वारा कमरतोड़ महंगाई लगातार आम जनता का जीना दूभर कर दिया है यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजी पत्तियों के इशारे पर ही चलती है आज देश भर में अराजकता का माहौल है आज एलपीजी गैस खाद्य पदार्थ तथा रोजमर्रा की बुनियादी जरूरत की वस्तु वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा है । पहले तो गरीब की थाली से रोटी  छीनने के काम किया अब यह सरकार गरीबों के घर के  चूल्हा बुझाने के काम कर रही है।

केंद्र सरकार गरीबों के साथ छल करने का काम कर रही है। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे 

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। अरुण कुमार दुबे ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के साथ छल करने का काम कर रही है और जनता अब इस जनविरोधी नीति को समझने लगी है। झारखंड वाशी कंद मूल खाकर जीवन यापन कर सकते हैं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता संघर्ष करना जानती है और यहां के लोग कंद-मूल खाकर भी जीवन यापन कर सकते हैं, लेकिन अन्याय और शोषण के सामने कभी झुकेंगे नहीं। रीना उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की चीजों के दाम बढ़ाकर गरीबों और महिलाओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लेती है तो झामुमो महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 


केंद्र की मोदी सरकार अपने चुनावी वादों के खिलाफ जाकर काम कर रही है । : आर्सेन तिर्की

उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे बेरोजगार युवा आज रोजगार के लिए दर-दर भटकते फिर रहे हैं केंद्र की मोदी सरकार अपने चुनावी वादों के खिलाफ जाकर काम कर रही है 4 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था साथ ही विदेशों से काला धन लाकर लोगों के खातों में 15 15 लख रुपए देने का वादा किया था तथा 6 महीने के भीतर पूरे देश से महंगाई खत्म करने का वादा देश की जनता से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के झारखंड में विभिन्न जनकल्याणकारी योजना चला कर राज्य के जनता को राहत देने का काम किया है जैसे बिजली बिल माफी मैया सम्मान योजना के तहत माता बहनों को प्रत्येक माह ₹2500 प्रोत्साहन राशि वृद्धा पेंशन योजना जैसे कई योजना चला कर राज्य के जनता को राहत देने का काम किया है गैस के मूल्य एक बार में इतने बढ़ाकर महिलाओं के आँचल से रुपए निकाल रही है भाजपा की सरकार।: सौरभ श्रीवास्तव झामुमो के फायर ब्रांड नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि आज़ादी के बाद से आज तक गैस के मूल्य एक बार में इतने नहीं बढ़े, भाजपा चुनाव का खर्च गैस से निकालना चाहती है।सौरभ ने कहा कि भाजपा ने उज्वला योजना में गैस  इसी लिए दिया था कि बाद में उसी के माध्यम से महिलाओं के आँचल से रुपए निकाल सके। गैस के बढ़े मूल्यों से बच्चों के मध्याह्न भोजन में दिक्कते आ रही है जो यह दर्शाता है कि कितनी निष्ठुर है मोदी सरकार।


पहले थाली पर महंगाई का बोझ डाला गया और अब रसोई के चूल्हे तक को महंगा कर दिया गया है। अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी


 नौशाद अंसारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ती गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। पहले थाली पर महंगाई का बोझ डाला गया और अब रसोई के चूल्हे तक को महंगा कर दिया गया है। वक्ता ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों पर ध्यान देने के बजाय केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। यह सरकार पूरी तरह गरीब विरोधी साबित हो रही है और आम जनता इसका जवाब समय आने पर देगी। आम जन का महंगाई के कारण जीवन यापन करना दुश्वार हो गया है। गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई से ।:  जीरा देवी गारु जिला परिषद गारु जिला परिषद ने कही की   कि महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन शुरू कर सकती है । उन्होंने ने कही कि आज आम जन का महंगाई के कारण जीवन यापन करना दुश्वार हो गया है। गैस सिलेंडर की  लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों काफी बोझ बढ़ रहा है।

गरीबों का शोषण और दमनकारी सरकार है ये आपने एक भी वादे अभी तक पूरे नहीं किए 

धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी शिष्ठमण्डल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। मौके पर उपस्थित थे कार्यक्रम में ज़िला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दूबे, सचिव बुद्धेश्वर उराव, ज़िला उपाध्यक्ष समशूल होडा, शीतमोहन मुण्डा, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रीना देवी, गीता देवी, ममता देवी, आरती कुमारी, बिलासी टोपनो, नौशाद आलम अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष ज़िला प्रवक्ता सुशील यादव, मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, शशिभूषण तिवारी, आर्सेन तिर्की, रिंकु कच्छप, अहद ख़ान, अरशद ख़ान, नौशाद आलम  गारु  जिला परिषद जीरा देवी गारु प्रखंड अध्यक्ष तौकीर आलम रिजाउल और बड़ी संख्या में मोरचा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.