कम वर्षा को लेकर खरीफ कार्यशाला में किसानों को किया गया जागरूक
बालूमाथ : प्रखंड सभागार बालूमाथ में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन को लेकर किसानों को मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी एवं खेती की तैयारी से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस वर्ष राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए किसानों को अभी से खेती की उचित योजना बनाने की सलाह दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक ने उपस्थित कृषक मित्रों और किसान बंधुओं को कम वर्षा में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने कहा कि किसान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक खेती अपनाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करें। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों से सतर्क रहते हुए समय रहते खरीफ फसलों की तैयारी शुरू करने की अपील की।कार्यशाला में कृषि विभाग के कर्मी, कृषक मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.