पेड़ से गिरकर युवक घायल

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के साल्वे ग्राम में शुक्रवार को पेड़ से गिरकर एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनीस अंसारी 8 वर्ष पिता मो० रईस ग्राम साल्वे थाना बारियातू निवासी पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.