बालूमाथ में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बालूमाथ : बालूमाथ थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बकरीद त्याग और समर्पण का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही थाना प्रभारी अमित कुमार ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने कहा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन-पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और त्योहार को शांतिपूर्वक सफल मनाने में प्रशासन के सहयोग करने की बात कही। मौके पर एस.आई गौतम कुमार, धीरज कुमार सिंह, सीआई बाशुदेव महतो,प्रमोद कुमार, रवि सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, राजेश यादव, श्यामसुंदर यादव, मनान कुरैश,मो० जुबैर, मो० इमरान, साबिर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, रामेश्वर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.