जिला प्रशासन लातेहार के सौजन्य से समाहरणालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था...

लातेहार : भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन लातेहार के सौजन्य से समाहरणालय परिसर में आमजनों, कर्मियों एवं आगंतुकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री संदीप कुमार उपस्थित रहे तथा उन्होंने पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं, ऐसे में पेयजल सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आमजनों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि पेयजल केंद्र पर स्वच्छता एवं नियमित जल आपूर्ति बनी रहे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय, अंचल कार्यालय (सीओ) एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.