आज सेवानिवृत्त होंगे डीजे संजय कुमार दुबे वर्ष 2002 में झारखंड न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर दिया था योगदान

लातेहार :  व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे आज सेवा निवृत्त होंगे। उनकी सेवा निवृत्ति के पूर्व अंतिम कार्य दिवस शनिवार को न्यायिक पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मालूम हो श्री दुबे 11सितंबर 2002 को झारखंड न्यायिक सेवा में अपना योगदान दिए थे। इसके पूर्व 1990 से 2002 तक के वे सर्वोच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे थे। श्री दुबे त्वरित फैसला देने के लिए विख्यात रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी भी मामले को लंबित नहीं रखा। श्री दुबे रिवीजन के कई मामलों को सी आई एस काउंटर से आते ही पहले ही दिन में  दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर फैसला सुनाया है। श्री दुबे स्टेनोग्राफर का भी इंतजार नहीं करते थे। कई मामले हैं जिसमें उन्होंने  स्वयं से फैसला लिखा है ताकि विलंब नहीं हो। श्री दुबे वर्ष 2002 में सिमडेगा  2003 में जमशेदपुर 2007 में हजारीबाग वर्ष 2010 में धनबाद वर्ष 2013 में बोकारो वर्ष 2017 में दुमका  वर्ष 2019 में साहिबगंज में अपनी सेवा देने के उपरांत 26 4.2024 को लातेहार जजशिप में बतौर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपना योगदान दिया था। श्री दुबे को पॉक्सो एक्ट का विशेष न्यायाधीश भी प्रतिनियुक्त किया गया था। श्री दुबे ने अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में भी टारगेटेड 37 मामलों के बदले कुल 51मामलों की सुनवाई कर फैसला किया है। मालूम हो श्री दुबे पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के चोका गांव के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा दिल्ली रांची कोलकाता गुजरात के बाद एमपी यूनिवर्सिटी रोहतक से विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी किया। श्री दुबे एलएल बी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। तत्पश्चात उन्होंने इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली से कॉरपोरेट लॉ और मैनेजमेंट लॉ कि डिप्लोमा हासिल किया। श्री दुबे मेधावी एवं विशुद्ध रूप से न्यायिक सेवा के प्रति समर्पित अधिकारी रहे हैं ।श्री दुबे के सेवानिवृत्ति पर उनकी दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना जीपी समसुल कमर खान एवं वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार नवीन कुमार गुप्ता मिथिलेश कुमार उपेंद्र कुमार अमित कुमार गुप्ता अमूल्य रंजन अस्मिता एक्का आदि ने किया है।

रिपोर्टर :  बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.