बालूमाथ पंचायत भवन में बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गई
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई गई। मौके पर बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा समेत कई लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर बोलते हुए मुखिया नरेश लोहरा ने कहा की 9 जून 1900 को रांची की जेल में मात्र 25 वर्ष की उम्र में भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी अंतिम सांस ली थी। अंग्रेजों ने उनकी मृत्यु का कारण हैजा बताया था, लेकिन कई इतिहासकारों का मानना है कि उन्हें जेल में धीमा जहर दिया गया था। इतिहास में वे मरे नहीं, बल्कि अपने साहस और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के लिए हमेशा के लिए अमर हो गए। इसी वजह से आज देश भर के लोग उन्हें याद कर के श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मौके पर ग्राम प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद, बालूमाथ पंचायत सचिव रामोतार सिंह, उप मुखिया अमित कुमार, मो० अशफाक, सोनू खान, समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.