डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर लातेहार भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

लातेहार - भारतीय जनता पार्टी,लातेहार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष  बंशी यादव की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री आदरणीय  मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती,सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर 'मन की बात' कार्यक्रम को गारू मंडल के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक सुनने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। साथ ही, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य  हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य  राजधानी प्रसाद यादव, गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी नगर पंचायत अध्यक्ष  महेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष  राकेश दुबे जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि  छोटू राजा ने किया। सम्मेलन में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.