लातेहार से उमरा यात्रियों का जत्था रवाना,कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने अमन-चैन और देश की खुशहाली के लिए दुआ की अपील की

लातेहार : लातेहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उमरा की पवित्र यात्रा पर जाने वाले जायरीन का जत्था शनिवार को लातेहार रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। स्टेशन पर जायरीन को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन, शुभचिंतक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने सभी जायरीन से गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनसे देश, राज्य तथा जिले में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की दरख्वास्त की। उन्होंने कहा कि उमरा की यात्रा आध्यात्मिक आस्था का महत्वपूर्ण अवसर है और यह समाज में प्रेम, सौहार्द एवं मानवता का संदेश देती है।

जायरीन को विदाई देने पहुंचे लोगों ने उनके सुरक्षित एवं सफल सफर की कामना की। रेलवे स्टेशन का माहौल भावुक होने के साथ-साथ धार्मिक उत्साह से भी सराबोर रहा।

इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला नेता समसूल होदा, वारिश अंसारी, इस्माइल अंसारी, शौकत अली, आजाद खान, अयूब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। वहां से सभी जायरीन हवाई मार्ग से सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना के लिए रवाना होंगे, जहां वे उमरा के सभी धार्मिक अरकान अदा कर अपने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए दुआ करेंगे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.