नेतरहाट पहुंचीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सनसेट प्वाइंट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण
लातेहार : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को लातेहार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध सनसेट प्वाइंट सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया। दौरे के दौरान मंत्री ने नेतरहाट के पर्यटन महत्व और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के प्राकृतिक एवं पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।इस अवसर पर लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, लातेहार जिला कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, प्रदीप यादव तथा अमित उरांव भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। नेतरहाट अपनी मनमोहक वादियों, घने जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। मंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में पर्यटन विकास और स्थानीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.