19 जुलाई को माको डाक बंगला में होगी AIMIM की जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर बनेगी रणनीति

लातेहार : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) लातेहार जिला कमेटी की ओर से 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे माको डाक बंगला, लातेहार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता AIMIM लातेहार विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान करेंगे।

बैठक में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं संगठन से जुड़े जिम्मेदार साथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है। इस दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही प्रखंड कमेटी के विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
AIMIM के जिला कैंवेनर मोहम्मद शाहबाज़ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.