झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका छात्रों पर लाठी नहीं, न्याय दो : प्रभात कुमार
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाहरणालय परिसर के समीप आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "छात्रों पर हमला बंद करो", "परीक्षा व्यवस्था में सुधार करो" और "लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करो" जैसे नारे लगाए। झामुमो नेताओं ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं लगातार परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से परेशान हैं। ऐसे समय में छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई करना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है।
सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए, : प्रभात कुमार
झामुमो नेता प्रभात कुमार ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बार-बार परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है। ऐसे समय में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा। यदि केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
शिक्षा किसी भी देश के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। : सौरभ श्रीवास्तव
झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। यदि छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा और सुरक्षित भविष्य नहीं मिलेगा तो देश का विकास भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। : औरंगजेब खान
बालूमाथ युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह जायज है। छात्रों की आवाज दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यदि छात्रों के साथ अन्याय जारी रहा तो झामुमो युवाओं के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान होना चाहिए।कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, बालूमाथ युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, अंकित पांडेय, अहद खान, अंकित तिवारी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, बिलासी टोपनो सहित झामुमो जिला समिति, महिला मोर्चा, नगर समिति, विभिन्न प्रखंड समितियों के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के अंत में झामुमो नेताओं ने स्पष्ट कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।र: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाहरणालय परिसर के समीप आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "छात्रों पर हमला बंद करो", "परीक्षा व्यवस्था में सुधार करो" और "लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करो" जैसे नारे लगाए। झामुमो नेताओं ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं लगातार परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से परेशान हैं। ऐसे समय में छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई करना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है।
सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए, : प्रभात कुमार
झामुमो नेता प्रभात कुमार ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बार-बार परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है। ऐसे समय में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा। यदि केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
शिक्षा किसी भी देश के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। : सौरभ श्रीवास्तव
झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। यदि छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा और सुरक्षित भविष्य नहीं मिलेगा तो देश का विकास भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। : औरंगजेब खान बालूमाथ युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह जायज है। छात्रों की आवाज दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यदि छात्रों के साथ अन्याय जारी रहा तो झामुमो युवाओं के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान होना चाहिए।कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, बालूमाथ युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, अंकित पांडेय, अहद खान, अंकित तिवारी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, बिलासी टोपनो सहित झामुमो जिला समिति, महिला मोर्चा, नगर समिति, विभिन्न प्रखंड समितियों के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के अंत में झामुमो नेताओं ने स्पष्ट कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.