खेत में काम के दौरान महिला को सांप ने डसा, महिला अचेत
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के अमरवाडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाडीह निवासी लक्ष्मी देवी 21 वर्ष पति अनिल गंझू, खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिना देर किए उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.