वनवासी कल्याण केंद्र लातेहार नगर समिति का पुनर्गठन, डॉ. चंदन कुमार सिंह बने अध्यक्ष
लातेहार : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को वनवासी कल्याण केंद्र लातेहार नगर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. चंदन कुमार सिंह ने की। इस दौरान नगर समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। मौके पर पूर्व प्रांत सह शिक्षा प्रमुख जगमोहन बड़ाइक ने वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन के माध्यम से वनवासी समाज के उत्थान और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। पुनर्गठित समिति में राजेंद्र पासवान को मुख्य संरक्षक एवं मोती प्रसाद सोनी को संरक्षक बनाया गया। वहीं डॉ. चंदन कुमार सिंह को अध्यक्ष, कुमार श्रीकर को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव तथा अभय को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। विमल राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति के सदस्य के रूप में बबन मांझी, सुनील शौंडिक एवं वनवासी कल्याण केंद्र लातेहार के संगठन मंत्री बिरजू नगेसिया मौजूद रहे। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार सिंह ने कहा कि वनवासी समाज के उत्थान, सेवा कार्यों और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समिति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.