विधायक रामचंद्र सिंह की पहल, आदर्श नगर-छिपादोहर रोड पर जल्द बनेगा नया पुल
लातेहार - बरवाडीह बारिश के कारण बरवाडीह प्रखंड में कई सड़कें, पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे आदर्श नगर-छिपादोहर रोड समेत कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने तत्काल पहल करते हुए आदर्श नगर-छिपादोहर रोड पर नए पुल, छठ नदी रोड में पुलिया समेत अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए उपायुक्त और ग्रामीण विकास विभाग को अनुशंसा भेजी।विभागीय टीम ने स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने विधायक रामचंद्र सिंह और ग्रामीण विकास विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह माननीय विधायक श्रीं रामचंद्र सिंह, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग करेंगी।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.