वज्रपात से तीन दुधारू भैंसों की मौत, पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र के सीरम ग्राम स्थित पंडरिया में बीती रात वज्रपात की चपेट में आने से तीन दुधारू भैंसों की मौत हो गई. घटना के बाद पशुपालकों में मायूसी का माहौल है. घटना के संबंध में भैंस मालिक सुखदेव महतो, पिता स्व. तुलसी महतो, ने बताया कि उनकी दो दुधारू भैंसें तथा दिलेश्वर यादव, पिता सुखदेव यादव, की एक दुधारू भैंस घर के बाहर बंधी हुई थीं. बीती रात अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सक नीलिमा तिर्की एवं संजय राणा घटनास्थल पर पहुंचे और मृत तीनों भैंसों का पोस्टमार्टम किया. पशुपालकों ने वज्रपात से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.