MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को चंदवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो का धरना

चंदवा (लातेहार) : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 यानी MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 19 सितंबर 2026 को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। झामुमो के प्रदेश स्तर पर घोषित कार्यक्रम के तहत चंदवा प्रखंड में भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना आयोजित किया जाएगा। विभिन्न जिलों में भी 19 सितंबर को इसी मुद्दे पर झामुमो के धरना-प्रदर्शन की तैयारियां चल रही हैं। 

झामुमो चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय, रांची के निर्देश एवं लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार धरना कार्यक्रम 19 सितंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय, चंदवा के समक्ष होगा।प्रखंड अध्यक्ष ने केंद्रीय समिति के सदस्यों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, प्रखंड समिति के पदाधिकारियों, पंचायत समिति के पदाधिकारियों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के अधिकार, हित और खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। झामुमो की ओर से राज्य के विभिन्न प्रखंडों में इस कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियां की जा रही हैं।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.