एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में चंदवा में झामुमो का धरना कल राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम होंगे शामिल
चंदवा : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में शनिवार, 19 सितंबर को पूरे झारखंड के प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर चंदवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भी धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम के शामिल होने की जानकारी दी गई है। झामुमो चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि धरना कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने चंदवा प्रखंड के सभी केंद्रीय समिति सदस्यों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, प्रखंड समिति के पदाधिकारियों, 17 पंचायत समिति के पदाधिकारियों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। झामुमो नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम झारखंड के अधिकार, हित और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.