गोनिया पंचायत के नावाडीह में पीसीसी पथ का विधायक प्रकाश राम ने किया शिलान्यास
बारियातू : प्रखंड अंतर्गत गोनिया पंचायत के नावाडीह में गुरुवार को पक्की सड़क से दुधिया टोला तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास लातेहार विधायक प्रकाश राम ने विधिवत किया। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकता है। पीसीसी पथ के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी और दुधिया टोला के लोगों को मुख्य सड़क से बेहतर संपर्क मिल सकेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.