रास्ता भटकने से बांध में गिरकर वृद्ध की मौत
लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों ग्राम में बांध में गिरकर एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नानहू उरांव 55 वर्ष, पिता स्व. बोलिया उरांव ग्राम बनियों थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नानहू उरांव शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बालूमाथ बाजार आया था। देर शाम करीब सात बजे दोनों टेम्पो से अपने गांव बनियों लौटे। घर से कुछ दूरी पहले उनकी पत्नी आगे निकल गई, जबकि नानहू उरांव पीछे रह गया। अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गया और गुलेची बांध में जा गिरा। बताया गया कि नानहू उरांव को मोतियाबिंद की बीमारी थी, जिसके कारण उन्हें देखने में परेशानी होती थी। इसी वजह से अंधेरे में रास्ता भटकने के बाद बांध में गिरने की आशंका जताई जा रही है। रात में घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी और उनका शव रातभर बांध में ही पड़ा रहा।रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर बांध में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.